Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मथुरा : अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मथुरा(हि.स.)। मांट थाना क्षेत्र के गांव नगला सिरिया में पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से बनी अधबनी शराब के जखीरे व शराब बनाने के सामान सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

बुधवार शाम मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह जावला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात गांव नगला सिरिया में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कर 57 पब्बा भरी शराब, 443 पब्बा खाली, 38 लीटर भरे दो ड्रम, दो किलो यूरिया व टार्च समेत शराब बनाने का जखीरा व उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से आरोपित संजय, निवासी गांव नगला सिरिया को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबिल कृष्णकांत व विशाल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular