Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : अंतरराज्यीय चोर जिला अस्पताल से फरार, दो सिपाही निलंबित

मथुरा : अंतरराज्यीय चोर जिला अस्पताल से फरार, दो सिपाही निलंबित

मथुरा (हि.स.)। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर जिला अस्पताल से सोमवार सुबह भाग निकला है। एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित करते हुए भागे शातिर को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई हैं।

थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश असरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अभियुक्त असरू सोमवार की सुबह जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अभियुक्त अस्पताल के बच्चा वार्ड के दो नंबर बेड पर भर्ती था। उसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। शेरगढ़ के जांघवली गांव का रहने वाला फरार अभियुक्त शातिर चोर है। उस पर नकबजनी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त के बगल वाले बेड पर भर्ती महिला मरीज ने बताया कि वह सोमवार करीब सुबह छह बजे फरार हो गया, जबकि उसकी निगरानी में एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल समेत दो पुलिस कर्मी तैनात थे। शातिर अभियुक्त असरु के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकुंद बंसल ने बताया कि अभियुक्त असरू के पैर में गोली लगने पर भर्ती थी। अस्पताल में सर्जन की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। आज वह फरार हो गया है।

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि इस मामले में सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस की चार टीमों को फरार चोर की तालाश में लगाया गया है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular