Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मतांतरण मामले में पादरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज,जांच जारी

 मतांतरण मामले में पादरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज,जांच जारी

कानपुर(हि.स.)। घाटमपुर थानाक्षेत्र में मतांतरण करने को लेकर एक पादरी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है। पूरे प्रकरण की शिकायत विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की है। आरोप लगाया है कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर पादरी हिन्दू समाज के गरीब लोगों को धन का लालच देकर मतांतरण का गिरोह संचालित है।

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री, कार्यकर्ता – ईंशू अवस्थी, शिवम मिश्रा, रोहित सचान, रामशंकर प्रजापति, अनुराग तिवारी, रामशंकर प्रजापति, वीरेंद्र तिवारी समेत 30 कार्यकर्ताओं ने बीते शुक्रवार को घाटमपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए शिकायत्री पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया कि पादरी जगराम सिंह, साथी प्रकाश सोनारे, राजेश संखवार, प्रकाश सोनारे की पत्नी अज्ञात पर नगर समेत क्षेत्र में गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर मतांतरण कराने का गिरोह संचालित कर रहे हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पादरी ने उनके कार्यकर्ता ईशू अवस्थी को मतांतरण करने के बदले में मोटी रकम देने का लालच दिया था, जिसपर पुलिस ने सोमवार देर रात को पादरी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घाटमपुर थानाध्यक्ष रामबाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर पादरी समेत चार लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

राम बहादुर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular