मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद रेल खंड के मतलबपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए 31 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर (04301- 04302) व ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर (04359-04360) पहले ही 31 अक्टूबर तक के लिए निरस्त की जा चुकी हैं। इनके अलावा राजधानी, अकालतख्त, काशी विश्वनाथ, उपासना समेत 10 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
दीपक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में लूप लाइन निर्माण व गजरौला मुअज्जमपुर रेलखंड में ट्रैक सुधार कार्य हो रहा है। जिसके चलते रेलगाड़ी संख्या 22355 पाटलीपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रास्ते में दो घंटे रुकेगी। रेलगाड़ी संख्या 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रास्ते में 90 मिनट रोकी जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को रास्ते में एक घंटे रोकी जाएगी। इसके साथ ही रेलगाड़ी संख्या 12326 नंगल डैम – कोलकाता एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 22317 सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को रास्ते में दो घंटे रोकी जाएगी। वहीं रेलगाड़ी संख्या 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 04333 गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर 31 अक्टूबर व 23 नवंबर को गजरौला से 150 मिनट देरी से चलेगी।
निमित/मोहित
