Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतदान शुरु होने के कुछ देर बाद मिलने लगी ईवीएम खराब होने...

मतदान शुरु होने के कुछ देर बाद मिलने लगी ईवीएम खराब होने की शिकायत

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव-2023 के पहले चरण का मतदान गुरुवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मतदान की शुरूआत होते ही कई मतदान केंद्रों से ईवीएम के खराब होने की शिकायतें मिलने लगी हैं।।

उत्तर प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान करने वाले मतदाताओं की भीड़ पोलिंग बूथों पर लगना शुरु हो गई है। लेकिन इस दौरान जनपद आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र में बने बूथ संख्या 648,659 में ईवीएम खराब हो गई है। भोगीपुरा के वार्ड संख्या 26 में भी ईवीएम खराब हुआ था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे ठीक करा लिया गया। इसकी वजह से मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी है। ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी होगी। ईवीएम चेंज किया जा रहा है । इसके अलावा और भी कई जिलों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली है।

मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारी ईवीएम को ठीक कर रहे या उसकी जगह पर नये ईवीएम लगाकर मतदान प्रक्रिया जारी कर रखा है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular