Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरमतदान के बाद जीत-हार का गणित लगाने में जुटे रहे

मतदान के बाद जीत-हार का गणित लगाने में जुटे रहे

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। उतरौला विधान सभा चुनाव के लिए तीन महीने सघन जनसंपर्क व चुनाव प्रचार में जुटे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतदान के बाद शुक्रवार को पूरी तरह आराम करते दिखे।
हांलाकि पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ता मतदान के बाद जीत-हार का गणित लगाने में जुटे रहे।
उतरौला भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे के बाद घर पर बैठकर लोगों से बात की। 11 बजे नाश्ता करने के बाद अपने पैतृक गांव में व्यक्ति की मौत की सूचना पर परिवार जनों को दिलासा देने चले गए। वहां से लौटने के बाद पार्टी कार्यालय पर बैठकर कार्यकर्ताओं के आकलन पर चर्चा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी पर भी कमोबेश यही स्थिति रही।
कार्यकर्ता सभी 487 बूथों पर पड़े वोटों में अपने वोटों का अनुमान लगाने में लगे रहे। प्रत्याशी हसीब खान लगभग दस बजे अपने गांव से कार्यालय पर आए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की। साढ़े बारह बजे शुक्रवार की नमाज पढ़ने चले गये। वहां से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका परिश्रम सफल रहा है। विधानसभा चुनाव का परिणाम उनके पक्ष में है, साथ ही प्रदेश में सपा की सरकार भी बनने जा रही है।
उतरौला एआइएमआइएम के कार्यालय पर हांलाकि कार्यकर्ताओं की कम भीड़ रही, लेकिन आधे दर्जन से अधिक कार्यकर्ता जीत-हार का अनुमान लगाने में व्यस्त रहे। पार्टी प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान सुबह दस बजे बलरामपुर से उतरौला स्थित अपने क्लीनिक पर आए। मरीजों की कम भीड़ होने के कारण आराम करते नजर आए। वह भी जुमे की नमाज के लिए क्लीनिक से उठ गए।
उतरौला बसपा कार्यालय पर भीड़ न होने के कारण कार्यालय बंद था। पता चला कि प्रत्याशी रामप्रताप वर्मा घर पर आराम कर रहे हैं। कॉंग्रेस पार्टी के कार्यालय पर आम दिनों में लगने वाली भीड़ शुक्रवार को नहीं जुटी।

RELATED ARTICLES

Most Popular