रोहित कुमार गुप्ता
जनपद में कुल 7 लाख 92 हजार 776 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
बलरामपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के तहत जनपद में 3 मार्च को संपन्न मतदान के अंतिम आंकड़े जारी हो गए हैं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत छठे चरण के जनपद में मतदान प्रतिशत 49.16 रहा।
विधानसभा क्षेत्र 291-तुलसीपुर में कुल 202244 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 107171 पुरुष मतदाताओं तथा 95073 महिला मतदाताओं ने मतदान किया । विधानसभा तुलसीपुर में वोटिंग प्रतिशत 52.68 रही।
विधानसभा क्षेत्र 292-गैसड़ी में कुल 189319 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 95567 पुरुष मतदाताओं तथा 93752 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विधानसभा गैसड़ी में वोटिंग प्रतिशत 51.79 रही।
विधानसभा क्षेत्र 293-उतरौला में कुल 195499 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमें 94127 पुरुष मतदाताओं तथा 101372 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा उतरौला में वोटिंग प्रतिशत 44.92 रही।
विधानसभा क्षेत्र 294-बलरामपुर में कुल 205714 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमें 106262 पुरुष मतदाताओं तथा 99452 महिला मतदाताओं ने मतदान किया । विधानसभा बलरामपुर में वोटिंग प्रतिशत 48.08 रही।जनपद में कुल मतदाता सूची में शामिल कुल 16 लाख 12 हजार 644 मतदाताओं के सापेक्ष 7 लाख 92 हजार 776 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा 49.16% रहा।
