Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतदान केन्द्र पर जनसैलाब बता रहा फिर आयेगी भाजपा सरकार : रामफेरन

मतदान केन्द्र पर जनसैलाब बता रहा फिर आयेगी भाजपा सरकार : रामफेरन

लखनऊ (हि.स.)। श्रावस्ती जिले में विधानसभा चुनाव में अपना मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी रामफेरन पाण्डेय ने फिर से भाजपा सरकार आने का दावा किया। रामफेरन ने कहा कि मतदान केन्द्र पर जनसैलाब उमड़ आया है, जो बता रहा है कि पुन: भाजपा की सरकार आयेगी।

भाजपा प्रत्याशी रामफेरन ने कहा कि आज बहुत बड़ा पर्व है और ये मतदान उत्तर प्रदेश की दशा एवं दिशा दोनों बदलने का काम करेगा। वह भी अपने पत्नी मिथलेश पाण्डेय के साथ आकर मतदान केन्द्र पर अपना मत दिया है। उनकी पत्नी ने भी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण में मतदान की गति बढ़ने से उत्साहपूर्ण वातावरण है। मतदान केन्द्रों पर जनसैलाब दिख रहा है। ये अच्छा संकेत है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केन्द्र पहुंचे और अपना मत दें।

श्रावस्ती से विधायक रामफेरन पाण्डेय अपराह्न अपने आवास से निकले और इकौना देहात के मतदान केन्द्र पर अपना मतदान किया। इसी केन्द्र पर उनकी पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश एवं पुत्र अवधेश सहित परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular