Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मतदाता सूची से वोटरों के नाम हटवा रही भाजपा : नरेश उत्तम...

 मतदाता सूची से वोटरों के नाम हटवा रही भाजपा : नरेश उत्तम पटेल

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव आयोग के जरिए मतदाता सूची में हेरफेर करने की बात कही है। उन्होंने निशाना साधते हुए भाजपा सरकार द्वारा मतदाताओं के सूची से नाम हटाकर लोकतंत्र की हत्या करने और गलत तरीके से चुनाव जीतने का गंभीर आरोप लगाया है।

सपा मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उच्च स्तर पर मतादाता सूची में बड़े पैमाने में हेरफेर हो रही है। चुनाव आयोग से इस पर शिकायत की गई है। 18 हजार मतादाताओं के नाम गायब होने की सूची चुनाव आयोग को दिया गया है। जानबूझ कर नाम हटाकर चुनाव जीतकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हर बूथ पर 30-40 नाम काट दिए जा रहे हैं। एक विधानसभा में 20-20 हजार मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं यह पारदर्शी लोकतंत्र नहीं है। बीएलओ के माध्यम से नये मतदाता सूची के जब नाम जाते हैं तो इसमें फिडिंग में ना चढ़ाए जाए, इसकी चुनाव आयोग को निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए। किसी को मतदान से वंचित करना लोकतंत्र की हत्या करना है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से बढ़ती तलख्खी के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। सपा और रालोद की पार्टी के विचारों में कहीं कोई मतभेद नहीं हैं और गठबंधन को पूरी तरह से निभा रही है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आजम खान की सुरक्षा हटाए जाने पर कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ अन्याय हो रहा। जानबूझकर आजम को सरकार परेशान कर रही है। उनकी जान को खतरा था इसलिए सुरक्षा मिली थी। प्रदेश में हत्या, लूट की वारदात बढ़ रही है।

मोहित वर्मा/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular