मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा विधानसभा मनकापुर अंतर्गत मनकापुर बाजार में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप, ब्लॉक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी, नगर पंचायत मनकापुर अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, एवं जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जनार्दन प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोंडा लोकसभा की जीत का श्रेय मनकापुर विधानसभा के मतदाताओं को जाता है। क्योंकि सर्वाधिक बड़ी जीत मनकापुर विधानसभा से ही दर्ज हुई है। आपने माननीय कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया को सांसद बनाया और नरेंद्र मोदी जी ने अपने तीसरे कार्यकाल में उनको केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने बताया कि मनकापुर विधानसभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं मतदाता आप सभी का भारतीय जनता पार्टी कोटिश आभार व्यक्त करती है। आप सभी के अथक परिश्रम एवं मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया की जीत सुनिश्चित हो पाई है।
आज के मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व महामंत्री भाजपा प्रमोद आर्य चंचल बाबूलाल शास्त्री वेद प्रकाश दुबे कमलेश पांडे पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के के सिंह चंदन श्रीवास्तव अरुण कुमार सिंह पिंकू सत्यदेव मिश्रा एवं जिला पंचायत सदस्य जनार्दन प्रसाद वर्मा राघवेंद्र सिंह अवधेश सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल वैभव सिंह दुर्गेश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं मतदाता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!