मुरादाबाद (हि.स.)। मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने लाइनपार स्थित मंडी समिति स्थित मतगणना हाॅलों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम व एसएसपी सोमवार को भी मतगणना हॉलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने आर्ब्जरबर कक्ष तथा मीडिया सेन्टर बनाने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों से मतगणना के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। डीएम ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मानकानुसार संबंधितों को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त आदि उपस्थित रहें।
निमित जायसवाल
