Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मतगणना स्थल पर मोबाइल, हथियार, बीड़ी-सिगरेट पर प्रतिबंध : सुधीर एम बोबड़े

 मतगणना स्थल पर मोबाइल, हथियार, बीड़ी-सिगरेट पर प्रतिबंध : सुधीर एम बोबड़े

मेरठ(हि.स.)। चुनाव आयोग के प्रेक्षक सुधीर एम बोबड़े ने कहा कि सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर पूरी सावधानी के साथ अनुशासित ढंग से स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष होकर मतगणना का कार्य करेंगे। इससे सभी व्यक्तियों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास कायम होता है। मतगणना स्थल पर मोबाइल, हथियार, बीड़ी, सिगरेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को नगर निगम के निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेक्षक सुधीर महादेव बोबडे ने मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही कार्मिकों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया।

प्रेक्षक ने कहा कि मतगणनाकर्मी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, हथियार, सिगरेट, बीडी, माचिस, पेय पदार्थ जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी शोभनाथ चौरसिया, एसीएम संगीता आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को प्राईमरी कन्या पाठशाला हरिनगर, प्राथमिक विद्यालय लखवाया तथा प्राथमिक विद्यालय पदमपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular