हरदोई(हि.स.)आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एन0आई0सी कक्ष मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार की निगरानी मे मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैण्ड माइजेशन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि इस रैण्ड माइजेशन के साथ ही मतगणना कार्मिकों को ड्यूटी कोड आवंटित हो गया है तथा ड्यूटी आर्डर जेनरेट हो गये हैं जिन्हें आज वितरित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 07 व 09 मार्च को होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी एपी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
अम्बरीष
