मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में नियुक्ति विभाग को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि 2 मई को होने वाली मतगणना को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक ड्यूटी के लिए नियुक्त आईएएस अधिकारियों की आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य किया है। इसके आधार पर यह पता लगाया जा सकेगा कि कोई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव तो नहीं है।
लखनऊ में तैनात अधिकारियों के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिसल अस्पताल पार्क रोड में जांच की सुविधा दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के पत्र के आधार पर नियुक्ति विभाग ने प्रेक्षक की ड्यूटी में लगाए गए अफसरों को आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश दिया है।
