Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमण्डलायुक्त ने की सिटी लॉजिस्टिक्स योजना के समन्वय समिति की बैठक

मण्डलायुक्त ने की सिटी लॉजिस्टिक्स योजना के समन्वय समिति की बैठक

-सिटी लॉजिस्टिक्स योजना के अन्तर्गत चयनित शहरों में प्रयागराज भी

प्रयागराज (हि.स.)। मण्डलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में सिटी लॉजिस्टिक्स योजना के समन्वय समिति की बैठक की गयी। सिटी लॉजिस्टिक्स योजना के अन्तर्गत चयनित शहरों में जनपद प्रयागराज भी सम्मिलित है।

बैठक में व्यापक शहरी लॉजिस्टिक्स योजना तैयार किये जाने के सम्बंध में विचार-विमर्श किया गया। शहर में ट्रांसपोर्ट सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किये जाने के सम्बंध में विचार-विमर्श करते हुए मण्डलायुक्त ने 3-4 उप समितियों का गठन किये जाने के लिए कहा है। जिसके नोडल सम्बंधित विभागों के अधिकारी होंगे।

सभी उपसमितियों को एक माह के अंदर स्टेक होल्डरों तथा अन्य लोगो से विचार-विमर्श करते हुए उनका सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर आयुक्त, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अलावा सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जीएमडीआईसी, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular