-राज्यपाल ला गणेशन ने टीजी हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला
इंफाल(हि.स.)। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार सुबह सात बजे से 38 निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने मॉडल मतदान केंद्र 11-सागोलबंद विधानसभा क्षेत्र 11/34-टीजी हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह करीब 7.15 बजे मतदान केंद्र के पहले मतदाता के रूप में अपना वोट डाला। उन्होंने सभी वैध मतदाताओं से एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
पहले चरण में 1,721 मतदान केंद्रों पर 5,80,607 पुरुषों, 6,28,657 महिलाओं और 175 ट्रांसजेंडर सहित 12,09,439 मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है। राज्य के आम चुनाव के पहले चरण के 38 निर्वाचन क्षेत्रों में से 10 इंफाल पूर्व में, 13 इंफाल पश्चिम में, छह बिष्णुपुर में, छह चुराचांदपुर में और तीन कांगपोकपी जिले में हैं।
अरविंद
