Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों के हाथ कटवा देना चाहिए...

 मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों के हाथ कटवा देना चाहिए : अरविंद राजभर

बांदा (हि.स.)। ‘मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ कर बीच चौराहे में दोनों हाथ कटवा कर गोली मार देना चाहिए।’ यह विवादित बयान गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व मंत्री डॉ अरविंद राजभर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर यहां संगठन की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने भारत ही नहीं समूचे विश्व को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद देश के कई राज्यों में पुनरावृति हो रही है। पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। अब इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि जो इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। उन्हें पकड़ कर बीच चौराहे में पहले उनके दोनों हाथ कटवा लेना चाहिए इसके बाद गोली से मरवा देना चाहिए। ऐसा करने से इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले थर्रा उठेंगे और फिर घटनाओं पर लगाम लगेगी।

उन्होंने उन्होंने अपने पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी के बारे में पूछने पर कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब एनडीए के साथ है। उन्हें पार्टी में रहना है या नहीं खुद तय करना है। उनका फैसला आने पर पार्टी की कोर कमेटी विचार करेगी और जो निर्णय होगा उसे एनडीए को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी का अब एनडीए के साथ गठबंधन हो चुका है। एनडीए का लक्ष्य है यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतना। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी भी जुट गई है। इसी सिलसिले में मैंने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में भ्रमण करके कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की है।

इसी सिलसिले आज बुंदेलखंड के बांदा जनपद में समीक्षा बैठक हो रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा सदस्यता अभियान की क्या स्थिति है इस बारे में भी चर्चा होगी। उन्हें पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर के सामाजिक न्याय के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह भी बताया कि पार्टी को सेक्टर व बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपने मिशन पर कामयाब हो सके।

इसके पहले आज समाज सेवी राजू द्विवेदी सिविल लाइन स्थित आवास में (सभासपा) सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर पूर्व मंत्री, संतोष पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कालु राम प्रजापति बुंदेलखंड प्रभारी और सभी जिलों के अध्यक्षों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। जिसमें राजू द्विवेदी, सुरेश तिवारी उर्फ सुल्ली महाराज हरिश्चंद्र त्रिवेदी, हरी शंकर मिश्रा व बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अनिल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular