औरैया(हि. स.)। जनपद के ब्लॉक सहार के अंतर्गत सहायल ग्राम पंचायत बरियारेमऊ में पानी की टंकी बनवायी जा रही है। यहां पर काम कर रहे मजबूर बिना सेफ्टी के काम करने को मजबूर हैं।
केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘हर घर जल, हर घर नल, के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। बरियारेमऊ ग्रामपंचायत में हेतवी कम्पनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने, पम्प हाउस, चहारदीवारी और टंकी का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि बिना सेफ्टी के काम करने के लिए वे मजबूर हैं।
ठेकेदारों का कहना है कि कम्पनी से सेफ्टी के लिए कुछ भी सामान मिलता ही नहीं। इस बावत हमें मजबूरन ऐसे ही काम कराना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के अंदर सड़कों का बुरा हाल है। ठेकेदारों ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तो खोदी लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई है।
सुनील/दीपक/दिलीप
