Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमजदूरी करने जा रहे दो भाइयों को रोडवेज बस ने रौंदा, एक...

मजदूरी करने जा रहे दो भाइयों को रोडवेज बस ने रौंदा, एक की मौत

एटा (हि.स.)। बागवाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को सुबह करीब 9 बजे पैदल मजदूरी करने जा रहे दो भाइयों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसको उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार बागवाल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ज्यूरी निवासी 25 वर्षीय रवेन्द्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह अपने भाई राजू के साथ रविवार को सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी गांव नगला रंजीत मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहा था। जैसे ही दोनों भाई नगला रंजीत के पास पहुंचे , तभी तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे रवेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से फरार गया। घटना प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सुनील यादव

RELATED ARTICLES

Most Popular