Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमछली के बीज का उत्पादन डेढ़ गुना बढ़ाया : डॉ संजय निषाद

मछली के बीज का उत्पादन डेढ़ गुना बढ़ाया : डॉ संजय निषाद

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में मछली के बीज उत्पादन को डेढ़ गुना बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन का क्षेत्र भी प्रदेश में बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में मछली का उत्पादन 8.09 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 9.15 लाख मीट्रिक टन हो गया है। विश्व मछुआ दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश को सर्वोच्च मत्स्य उत्पादक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

लोक भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पहली बार मत्स्य मंत्रालय बना। उन्होंने कहां की मत्स्य क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जहां रोजगार के साधन हम लोग गांव में उपलब्ध कराते हैं। उत्तर प्रदेश में झीलों को विकसित कर मछली पालन किया जा रहा है। इसके अलावा आधुनिक विधि का उपयोग करते हुए भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के 68 जिलों का चयन कर नदियों में मछली के बीज डाले गए हैं।

डॉ संजय निषाद ने बताया कि मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा प्राप्त है। मत्स्य पालकों के अब किसान क्रेडिट कार्ड भी बन रहे हैं। मछुआरों के लिए आवासीय योजना, बच्चों की पढ़ाई की योजना शुरू की जा रही है।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular