Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमगरवारा : पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, कई ट्रेनें रुकी

मगरवारा : पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, कई ट्रेनें रुकी

उन्नाव (हि.स.)। मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया। इसके बाद रेलवे विभाग में हड़कम्प मच गया। 

लखनऊ के एडीआरएम काजी मेराज के मुताबिक, रोजाना की तरह गुड्स ट्रेन का इंजन पटरियों की जांच करता है। सोमवार को भी ट्रेन जांच कर रही थी इसी दौरान मगरवारा स्टेशन के पास इंजन बेपटरी हो गया। घटना के बाद इलाके में रेलवे विभाग में हड़कम्प मच गया है। 
ट्रेन के चालक ने पूरी घटना की जानकारी डीआरएम कंट्रोल को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद मरम्मतीकरण को लेकर टीमें रवाना की गई। इधर रेलवे कंट्रोल को सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी को तत्काल मौके पर पहुंचे। कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर को जाने वाली ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। लखनऊ के एडीआरएम काजी मेराज लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इंजन पटरी पर आने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular