Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकान गिरा, एक की मौत, पांच घायल

मकान गिरा, एक की मौत, पांच घायल

– कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर में हुई घटना

गोरखपुर(हि.स.)। कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर को एक खपरैल का जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को मलबे से निकालते हुए जिला अस्पताल पहुचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर स्थित एक खपरैल के मकान में रजत व उनका परिवार रहता था। शुक्रवार की रात को खाना खाकर सभी सो गए थे। भोर के समय अचानक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया और सो रहे सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना में रजत उर्फ राजा (22) की मौत हो गयी। वहीं परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से घायल हालत में 17 वर्षीय रागिनी पुत्री जितेंद्र गौड़, 42 वर्षीय निर्मला पत्नी जितेंद्र गौड़, 35 वर्षीय अनुराधा पत्नी सत्यनारायण, 24 वर्षीय रानू पुत्र रामदुलारे और 65 वर्षीय रामदुलारे पुत्र गंगा को निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular