Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मकान का लेंटर गिरने से छह घायल

 मकान का लेंटर गिरने से छह घायल

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट क्षेत्र फतेहउल्लापुर में गुरुवार को एक मकान का लेंटर गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में नरेश का परिवार रहता है। तीन साल पहले बीमारी के कारण नरेश की मौत हो चुकी है। उसका मकान जर्जर हो गया है। नरेश के परिवार में उसकी पत्नी विमला, बेटी नेहा, स्वाति, शिवांगी, बेटा राहुल और गौरव हैं। इनमें से नेहा और स्वाति की शादी हो चुकी है। दोनों कुछ दिन पहले अपने मायके आईं थीं। गुरुवार को विमला, अपनी बेटी नेहा, स्वाति और शिवानी के साथ एक कमरे में थीं।

अचानक कमरे का लेंटर भरभरा कर गिर गया। जोरदार आवाज सुनकर राहुल और गौरव ने शोर मचाया। लेंटर के मलबे की चपेट में आकर विमला, नेहा, उसका बेटा काजू, स्वाति, उसकी बेटी सीरिया, शिवानी घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि मलबे में दबने से घायल हुए लोगों की हालत में सुधार है। अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular