Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रान्ति पर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे दत्तात्रेय होसबाले

मकर संक्रान्ति पर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे दत्तात्रेय होसबाले

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले वार्षिक प्रवास के तहत 10 जनवरी को लखनऊ पहुंचेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में सरकार्यवाह का छह दिवसीय प्रवास तय है। इस दौरान सरकार्यवाह लखनऊ में प्रान्त व क्षेत्र स्तर की बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले गोमतीनगर विस्तार में स्थित सीएमएस में 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति महोत्सव में सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।

मकर संक्रान्ति संघ के छह प्रमुख उत्सव में से एक है। इसे सामाजिक समरसता का पर्व माना जाता है। इस कार्यक्रम में लखनऊ के संघ कार्यकर्ता सपरिवार शामिल होंगे। इसलिए सरकार्यवाह परिवार प्रबोधन व सामाजिक समरसता विषय पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में लखनऊ की सभी बस्तियों के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट गये हैं। लखनऊ विभाग के चारों भागों में नगर सह बैठकें हो रही हैं। इस कार्यक्रम में सहभागी होने वाले परिवारों की सूची बनाई जा रही है। इसके अलावा पूरब भाग की एक सेवा बस्ती में भी सरकार्यवाह का कार्यक्रम रखा गया है। यहां पर बस्ती में लगने वाली शाखा में शामिल होंगे और वहां के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चरणवार बैठकों में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह ने बताया कि लखनऊ विभाग की ओर से मकर संक्रान्ति का कार्यक्रम तय है। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले शामिल होंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular