Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति पर देवगुरु बृहस्पति के दरबार में सजी भव्य झांकी, प्रसाद...

मकर संक्रांति पर देवगुरु बृहस्पति के दरबार में सजी भव्य झांकी, प्रसाद वितरण

वाराणसी (हि.स.)। मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को दशाश्वमेध स्थित देव गुरु बृहस्पति की भव्य झांकी सजाई गई। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों और अशोक की पत्तियों से सजाया गया।

वैदिक मंत्रों के साथ विग्रह को पंचामृत स्नान कराने के बाद नूतन वस्त्र धारण कराया गया। पूजन अर्चन, भोग, मंगला आरती के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। पर्व पर गंगा स्नान और दानपुण्य के बाद श्रद्धालुओं ने देवगुरु के दरबार में भी हाजिरी लगाई। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया।

मंदिर के पुजारियों के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर काशी में दूर-दूर से गंगा स्नान करने लोग आते है। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु देव गुरु का भी दर्शन पूजन करते हैं। विधि विधान से दर्शन-पूजन कर लोग घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular