Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमऊ : युवक ने पत्नी की फावड़े से की हत्या, गिरफ्तार

मऊ : युवक ने पत्नी की फावड़े से की हत्या, गिरफ्तार

मऊ (हि.स.)। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के राजभर बस्ती में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारा पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार लिया।

पलिया गांव की रहने वाली सोमारी देवी की लड़की प्रमिला की शादी तकरीबन 14 साल पहले हलधरपुर थाना क्षेत्र के इशहत पुर गांव के निवासी सुनील के साथ हुई थी। प्रमिला चार महीने पहले अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके पलिया आ कर रह रही थी। बुधवार की दोपहर सुनील अपने ससुराल पहुंचा,जहां प्रमिला घर के बाहर लगे मशीन पर कपड़ा धो रही थी। अचानक ससुराल पहुंचे सुनील से प्रमिला की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

पिटाई से बचने के लिए प्रमिला वहां से भागने की कोशिश करने लगी, तभी घर के पास रखे फावड़े को उठाकर सुनील ने अपनी पत्नी प्रमिला के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद भी हत्यारा पति शव के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज और सीओ मोहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह पहुंचे। आरोपित को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मौके से हत्यारोपित सुनील और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular