लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद ने रविवार को जनपद मऊ में बन रहे (निर्माणाधीन) आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। मंत्री दानिश ने मौके पर दिखाई दी खामियों के संकेत करते हुए अधिकारियों को बताया।
मऊ में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 21 करोड़ की लागत से आईटीआई कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कॉलेज के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करने के लिए रविवार को अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद मऊ पहुंचे। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की और विभागीय कार्यों की जानकारी की।
अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री दानिश आजाद निर्माणाधीन भवन को देखने पहुंचे तो वहां पर भवन में लगने वाली सामग्री को जांचा परखा और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए गुणवत्ता पर पूर्ण ध्यान रखने के लिए कहा है।
शरद
