Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमऊ में अध्यक्ष पद के लिए 4 एवं सदस्य पद हेतु कुल...

मऊ में अध्यक्ष पद के लिए 4 एवं सदस्य पद हेतु कुल 12 नामांकन दाखिल

-नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के 72 एवं सभासद पद के 500 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

मऊ (हि.स.)। नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन के दूसरे दिन पूरे जनपद में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 72 एवं सदस्य पद हेतु 500 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा अध्यक्ष पद के 4 एवं सदस्य पद हेतु कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 110, नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद हेतु 8 एवं सदस्य पद हेतु 31, नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद हेतु 2 एवं सदस्य पद हेतु 20, नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 8 व सदस्य पद हेतु 68, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 57, नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद हेतु 16 एवं सदस्य पद हेतु 54, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद हेतु 8 सदस्य पद हेतु 31,नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद हेतु 6 एवम् सदस्य पद हेतु 40,नगर पंचायत वलीदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 9 एवं सदस्य पद हेतु 28, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 29, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद हेतु 6 एवं सदस्य पद हेतु 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 72 एवं सदस्य पद हेतु 500 नामांकन पत्रों की प्रथम दिन बिक्री हुई।

नामांकन के दूसरे दिन आज अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं सदस्य पद हेतु कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवं सदस्य पद हेतु 9 नामांकन पत्र तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु कुल 3 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए।

आनन्द

RELATED ARTICLES

Most Popular