मऊ (हि. स) महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में सोमवार को कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता कहा कि उत्तर प्रदेश में अनडिक्लेयर्ड इमरजेंसी लगी हुई है । साथ ही हिटलर शाही कानून को खत्म करना होगा। उसी दौरान एक विवादित बयान भी दे डाला।
समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम चेहरा के नाम पर अबू आजमी को उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान में उतारा है पूर्वांचल में मुस्लिमों में जनाधार बढ़ाने के लिए चुनावी दौरा शुरू कर दिया है।अबू आजमी ने हिंदुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व की सरकार में रेप करने वाला हिंदू है और बचाने वाला भी हिंदू है। मुख्तार के सवाल पर कहा कि जो लोग जनता में प्रिय हैं, उनको समर्थन दिया जाएगा। कोविड के समय हिंदुत्ववादी बात करने वाले गंगा जमुना में किसकी लाशें थीं, यह सरकार बताए। महाराष्ट्र से निकलकर इसलिए उत्तर प्रदेश आया हूं । बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकना है। सरकार ने रेलवे बेच दिया, एयर इंडिया भेज दिया उसमें काम करने वाले 98 परसेंट लोग हिंदू हैं जो आप बेरोजगार हो जाएंगे। मुसलमान तो सिर्फ एक या दो पर्सेंट है उसमें। यह सरकार सिर्फ हिंदुत्व के नाम पर हिंदू वादियों का ही नुकसान कर रही है। उत्तर प्रदेश में लागू हिटलरी कानूनों को खत्म करने की मांग की। उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है।
