Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमऊ को 200 करोड़ लागत की परियोजनाओं का मिला सौगात - एके...

मऊ को 200 करोड़ लागत की परियोजनाओं का मिला सौगात – एके शर्मा

मऊ (हि. स) नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा गुरुवार को नगर क्षेत्र में अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भाजपा कार्यालय से गाजीपुर तिराहा तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। साथ ही बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप का उद्घाटन किया। जिले में आज उन्होंने लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

नगर विकास मंत्री ने गाजीपुर तिराहा पर नवनिर्मित राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ पर पहुंचकर झंडारोहण किया तथा मीडिया को बताया कि इस तरह के स्तम्भ पूरे प्रदेश या देश में गिने चुने जगहों पर ही होगा। लगभग 10,000 की संख्या में लोग मेरे साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप का उद्घाटन किया गया जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने पर अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब वे मऊ जिले में ही बन जाएंगे और समस्याओं से निजात मिलेगा। जिले के साथ-साथ आसपास के भी जिले को इसका लाभ मिलेगा।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular