Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमऊ: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला गैंग के 02 आरोपितों को पुलिस ने...

मऊ: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला गैंग के 02 आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

मऊ (हि.स.)। ऑनलाइन फर्जी कंपनियों का फेक यूजर आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाशों को दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 19 मोबाइल फोन 01 लैपटॉप एक फ्रिज 08 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के बरामद किए गए। 

 इस संबंध में स्थानीय थाना पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि साइबर फ्रॉड करके ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजॉन व अन्य ऑनलाइन कंपनियों के फेक यूजर आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अम्मार अहमद व नीतीश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया की मोहल्ला दोमानपुरा के पास दोनों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में पता चला कि लगभग 20 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड पेमेंट में लिंक है एवं डिलीवरी पते के रूप में विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों के पते पंजीकृत हैं। क्रय के विषय में बताया कि फ्लैश ऑफर सेल के मोबाइल अपने खाते के एटीएम व इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से एवं कभी-कभी एच एस बी ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न बैंकों के वर्चुअल कार्ड नंबर वो टीपी द्वारा खरीदारी कर लेते हैं और उक्त मोबाइल को बेचकर निर्देशानुसार एचएसबी ग्रुप के बताए गए खाते में रुपए डाल देते हैं। 
 धोखाधड़ी से क्रय मोबाइल के बेचने के संबंध में पूछताछ पर बताया कि ऑफर की मोबाइल श्रेया मोबाइल मिर्जाहड़ीपुरा मऊ के माध्यम से ही ग्राहकों को देते हैं तथा इनके यहां कोई मोबाइल फोन दिया हूं। कुछ लोगों को यह एसबी नामक व्हाट्सएप ग्रुप है जो विभिन्न मोबाइल कंपनियों का आम जनता के लिए फ्लाइट ऑफर सेल के मोबाइलों को धोखाधड़ी कर अपने ग्रुप के मेंबरों से विभिन्न विभिन्न स्थानों का पता खरीद दिखाकर धोखाधड़ी करके खरीद लेते हैं और उस मोबाइल को अपने खास दुकानदारों को बेचकर भारी लाभ कमाते हैं। 
 एचएसबी व्हाट्सएप ग्रुप के संबंध में मध्यप्रदेश के बालाघाट जनपद के बालाघाट कोतवाली में अभियोग पंजीकृत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular