मऊ (हि.स.)। रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव के पास सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब ओवरटेक के चक्कर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूली बस पलट गई जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में मौजूद छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।
प्रशासन द्वारा स्कूल बसों के रफ्तार का मानक तय करने के बाद भी स्कूल प्रशासन और बस ड्राइवर बेलगाम है इसी के चलते सोमवार सुबह जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टला। गोकुलपुरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब शहर के जाने-माने निजी स्कूल की बस ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार बच्चे घायल हो गए। हालांकि गनीमत यह रही की बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई बस किन्नूपुर से मऊ एक निजी स्कूल जा रही थी। बस में सवार मामूली चोटिल हुए, जिनका प्राथमिक उपचार कराकर घर भेजा गया।
वेद नारायण
