Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यमंदिर में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौत, कई गंभीर

मंदिर में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौत, कई गंभीर

राज्य डेस्क

जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी के मंदिर में सोमवार को लगने वाले मासिक मेले में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाएं और बच्चे भक्तों के पैरों तले रौंद डाले गए। जब तक भीड़ काबू में आई, तब तक तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरु की। मृतकों और घायलों के परिजनों का कहना था कि हम रोते रहे, गिडगिड़ाते रहे लेकिन कोई भी रुकने को तैयार नहीं थी। लोग रौंदते हुए आगे बढ़ रहे थे और हमारे परिजन नीचे दबे हुए चीखते जा रहे थे। इस घटना में अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। तीनों महिलाएं हैं। हादसे में मारी गई एक महिला का नाम शांती देवी है। दो शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बॉडीज को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में शिवचरण (50), मनोहर (40), करनाल की इंदरादेवी (55), अलवर की अनोजी (40) आदि शामिल हैं। मनोहर की हालत गंभीर है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। जानकार बताते हैं कि नियमानुसार खाटू श्याम मंदिर में देर रात ग्यारह बजे पट बंद कर दिए गए थे। उसके बाद आज सुबह पांच बजे पट खोले जाने थे। आज उजले पक्ष की एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में मेला लगता है। मासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर की लाइन लग जाती है। आज सबेरे भी हजारों लोग मंदिर परिसर में थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुल, मंदिर में प्रवेश करने को लेकर भगदड़ मच गई। लोग नीचे दब गए। लोगों की जानें चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ लोग रेलिंग फांदकर जाने की कोशिश कर रहे थे।

मंदिर में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौत, कई गंभीर

यह भी पढें : गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular