औरैया (हि. स.)। दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी के अंतर्गत पुरवामहिपाल रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर के सामने बगल में निवास कर रहे राम कुमार पुत्र रामनाथ बरामदा बनाकर दीवार का निर्माण करा रहे हैं, जिस पर मोहल्ला के दुर्गेश अग्निहोत्री व पुत्र समीर,पीयूष आदि मंदिर पर आने जाने का रास्ता बंद करने को लेकर विरोध करते हुये जबरदस्ती निर्माण को रोकने की मांग स्थानीय पुलिस से की है ।
जिस पर शनिवार को मौके पर स्थानीय पुलिस ने जानकारी की, जब कि निर्माण करा रहे राम कुमार अपने पूर्वजों द्वारा दशकों पहले बनाये गये मंदिर पर पत्थर आदि लगाकर जीर्णोद्धार करने की बात कह रहे है ,जिसका पिछले दिनों उपजिलाधिकारी बिधूना से आदेश भी लाये है। कंचौसी चौकी प्रभारी प्रेम शंकर यादव दोनों पक्षों को शांति करते हुए वरिष्ठ आधिकारियों को अवगत कराते हुए काम बंद कराकर निर्माण से पहले जिले के अधिकारियों से निर्माण का आदेश लाने के बाद ही निर्माण करने के लिए कहा है।
सुनील
