Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना बंधुआकला में प्राचीन काली माता मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बंधुआ कला में क्षेत्र के हरखी दौलतपुर गांव में प्राचीन काली माता मंदिर के पुजारी मलिक दास की रविवार को अचानक संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुजारी के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ गया है। कई बाहरी आश्रम के संत मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बंधुआ कला रवींद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पुजारी के अंतिम संस्कार की कार्यवाही की जायेगी।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular