लखनऊ (हि.स.)। नगराम थाना क्षेत्र के नटवीर बाबा मंदिर के पुजारी की रविवार को त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी गई। उनका शव नग्न हालत में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सलेमपुर अचाका गांव स्थित नटवीर बाबा मंदिर के पुजारी राजेश रावत (45) का शव रविवार को चारपाई पर नग्न हालत में पड़ा मिला। पुजारी की हत्या की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर मोहनलाल गंज के एडीसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्वॉड और सर्विलांस टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की।
छोटे भाई अजय की मानें तो तकरीबन पांच साल पहले पत्नी शीला और बच्चों को छोड़कर राजेश मंदिर की सेवा में लग गए थे। वे मंदिर में ही भोजन पकाते थे। उनका परिवार के लोगों से कोई संबंध नहीं था। परिवार से अलग रहने के कराण घरवाले भी रंजिश की बात नहीं बता सके हैं। पुलिस निरीक्षक नगराम शमीम खान ने बताया कि परिवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
दीपक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
