Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

मुरादाबाद (हि.स.)। कांठ थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।

थाना कांठ के एक गांव 16 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी तो उसके परिवारवालों ने डायल 112 पीआरबी को घटना की जानकारी दी। पीआरबी की सूचना पर पुलिस ने आरोपित युवक तथा किशोरी को थाने ले गया। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।

कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोरी को लेकर उसके स्वजन थाने आए थे। उनकी तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular