–भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार आरओबी मार्ग के सर्विस लेन बनेगा
प्रयागराज (हि.स.)। बहुचर्चित भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार आरओबी मार्ग का निरीक्षण करने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को अचानक पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने सर्विस लेन सड़क न बनने, रास्ते में बिजली खंभे और पानी निकासी की व्यवस्था न होने की पीड़ा बताई। मंत्री ने कहा जल्द सर्विस लेन निर्माण होगा।
उल्लेखनीय है कि, 2019 कुंभ मेला के दृष्टि से भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार आरओबी बनकर लगभग 90 प्रतिशत तैयार हो गए थे। केवल रेलवे लाइन के ऊपर बनना शेष था कि एयरफोर्स अथॉरिटी ने आपत्ति कर दी। आरओबी निर्माण कार्य रुक गया। रक्षा मंत्रालय तक आरओबी पूर्ण न बनने का प्रकरण पहुंचा। जिस पर अग्रिम कार्यवाही लम्बित है। मंत्री ने बताया कि जल्द ही सहमति के आधार पर आरओबी बनेगा।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उपस्थित अधिकारियों की जमकर क्लास लिया। कहा कि जल्द ही विद्युत पोल किनारे लगे और सर्विस लेन नाली सहित बन जाए। जिस पर सेतु निगम ने बताया कि रास्ते पर मकान और बारजा बाधक है। पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। तो उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हटा लेने का आश्वासन दिया। मंत्री ने सेतु निगम सर्विस लेन और नाली का निर्माण, पंतवरा जाने वाले मार्ग का निर्माण नगर निगम तथा विद्युत पोल किनारे करने का निर्देश दिया। रेलवे फाटक के लिए जीएम रेलवे से बात कर खुलवाने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व सिद्धार्थ नाथ सिंह एक आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले मुंडेरा और लूकरगंज के बाद शहर पश्चिमी पिछड़ा गांव की तरह था। रात में कोई निकलता नहीं था, एकदम सुनसान हो जाता है। माफियाओं के डर के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार था। मंत्री ने कहा कि लेकिन आज शहर पश्चिमी भी प्रयागराज के दोनों विधानसभा से विकास में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन, सेतु निगम मैनेजर सुशील वर्मा, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग के अधिकारीगण सहित संजय कुशवाहा, शिव कुमार भारतीय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, अजय हेला, राजाराम गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अखिलेश सिंह, सागर अरोड़ा, दिनेश सिंह पटेल, पवन मिश्र, बबलू सहपार आदि उपस्थित रहे।
