Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्री पुत्र ने खंड विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मियों को पीटा

मंत्री पुत्र ने खंड विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मियों को पीटा

देवरिया (हि.स.)। गौरी बाजार विकासखंड परिसर में शनिवार को गरीब कल्याण योजना का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान ब्लाक प्रमुख के पति व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के पुत्र पहुंचे और बैनर पर अपना फोटो ना देखकर वह भड़क गए।

मंच पर बैठे खंड विकास अधिकारी से तू- तू मैं-मैं करते हुए बैनर को फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद कुछ ही देर में प्रमुख पति ने अपने समर्थक खंड विकास अधिकारी को दौड़ा लिया। अपने को बचाने के लिए वह कमरे में जा छिपे, जहां समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

खंड विकास अधिकारी संजय पांडे ने बताया कि मंत्री पुत्र ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। वह एडीओ को भी मारा है। थानेदार अनिल पांडे ने बताया कि तू-तू मैं-मैं मंच पर किया गया है मामले की जांच की जा रही है। अगर खंड विकास अधिकारी तहरीर लिख र देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular