Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मंत्री ने "154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान" का किया शुभारंभ

 मंत्री ने “154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान” का किया शुभारंभ

– राष्ट्रपिता की 154वीं जयंती पर निकायों में महासफाई के लिए 26 सितम्बर से 02अक्तूबर तक चलेगा ‘154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान

लखनऊ(हि.स.)। देश में आजादी के बाद माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्ष 2014 में स्वच्छता की अलख जगाई और वृहद स्तर पर देशवासी इस मुहिम से जुड़कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वें जन्मदिन के अवसर पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी निकायों में महासाफाई के लिए ‘154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान’ का शुभारंभ किया गया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को अपने 14 कालिदास आवास से प्रातः ही इस सफ़ाई अभियान की वर्चुअल शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस बार सभी निकायों की हार्डकोर सफाई की जायेंगी। इसके लिए सफ़ाई टीम और व्यवस्था देख रहे अधिकारियों के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाय, साथ ही निकाय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भी सहयोग ले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपिता के स्वच्छता संकल्प के सम्मान में उनकी 154वीं जंयती पर 154 घंटे का महासफाई अभियान सभी निकायों में चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी निकाय एक-दूसरे का सहयोग करेंगे, मशीनों का भरपूर प्रयोग करें, संसाधनो की कोई कमी नहीं है।

नगर विकास मंत्री ने निर्देशित किया कि सफ़ाई अभियान के दौरान सभी निकाय लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों, गली-कूचों की सफाई पर ध्यान देने और कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और विकल्प में कपड़े से बने थैले का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

नगर विकास मंत्री ने लोगों को संचारी रोग और मच्छर जनित बीमारियों,डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाने के लिए और रोगों से निपटने के लिए कहीं पर भी जल जमाव न होने पाए, यह देखें। डार्क स्पॉट में नियमित रूप से फार्मिंग कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा। इस अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, सभी नगर आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, मुख्यालय के अधिकारियों के साथ अन्य निकाय अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग किया।

उपेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular