राज्य डेस्क
जोधपुर। राजस्थान के जालौर जिले के एक व्यापारी ने राजस्थान सरकार में मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे पर अपहरण और 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने में सफल रहे कारोबारी मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसपी (जालौर) श्याम सिंह ने कहा, ’’अज्ञात अपहरणकर्ताओं और भूपेंद्र बिश्नोई (राजस्थान के वन व पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी गई है।’’ सांचौर प्रखंड के रहने वाले कारोबारी प्रकाश बिश्नोई के मुताबिक, चार दिन पहले अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें हरियाणा ले जाया गया, जहां बुरी तरह पीटा गया। कारोबारी ने कहा, ’’अपहरणकर्ताओं ने भूपेंद्र बिश्नोई से मेरी बात कराई, जिसने मुझे कहा कि 50 लाख रुपए देने पर ही मुझे छोड़ा जाएगा।’’ आरोपी इलाज कराने के लिए उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां से वह चकमा देने में कामयाब रहे। इस बीच भूपेंद्र बिश्नोई ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा, ’’मैं इन आरोपों से हैरान हूं। वास्तव में 17 जुलाई को जब मुझे घटना की जानकारी हुई तो मैंने पुलिस से बात की और अपहरणकर्ताओं को पकड़ने को कहा और प्रकाश को सुरक्षा देने की मांग की। आरोप मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं।’’
यह भी पढ़ें : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर डीएम ने रोका 10 अधिकारियों का वेतन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
