Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्री आनंद स्वरूप ने बैरिया सीट से भरा पर्चा

मंत्री आनंद स्वरूप ने बैरिया सीट से भरा पर्चा

बलिया (हि.स.)। योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने शुक्रवार को बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा।

शुक्ल ने नामांकन के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रदेश की जनता पिछली सरकारों को देख चुकी है। किस तरह से अराजकता का माहौल था। जबकि आज आतंक पर अंकुश लगा है। योगी सरकार में अपराधियों पर लगाम लगी है। इसलिए इस बार भी जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट करेगी। उन्होंने दावा किया कि जिले की सभी सातों सीटों पर भाजपा जीतेगी।

शुक्ल बलिया नगर से 2017 में विधायक चुने गए थे। भाजपा ने उन्हें इस बार बैरिया से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बैरिया सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह का भाजपा ने टिकट काटा तो उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से नामांकन दाखिल किया।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular