Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बारिश के पहले पुलिया चलने योग्य...

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बारिश के पहले पुलिया चलने योग्य बन जानी चाहिए

श्याम नारायण सिंह (श्याम चौहान)
जिला सरगुजा (छ.ग)
सरगुजा:- बतौली में पुलिया निर्माण का निरीक्षण करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बारिश के पहले पहले यह पुलिया चलने योग्य बन जानी चाहिए और अधिकारियों को निर्देशित किया की क्षेत्र के आसपास की सड़कें और पुलिया निर्माण तेजी से पूरा कर क्षेत्रीय जनत को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से बचाया जाए। गौरतलब है की मंत्री भगत आज अपने सीतापुर दौरे के दौरान अंबिकापुर से मंगरेलगढ़ी मार्ग पर सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने नवानगर, कर्रा, पौड़ीकला, अड़ची, कालीपुर, चिरगा, बतौली में सड़क-पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही बरगवां चौक पर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्री प्रतीक्षा स्थल की मरम्मत हेतु अधिकारियों का निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular