Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, आज शाम राज्यपाल से मिलेंगे सीएम

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, आज शाम राज्यपाल से मिलेंगे सीएम

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी में कई दिनों से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी फिलहाल बस्ती के दौरे पर हैं। गुरुवार शाम लखनऊ लौटने के बाद सीएम योगी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात होगी। शाम सात बजे होने जा रही मुलाकात के बारे में कहा जा रहा है कि सीएम योगी यूपी में कोरोना की स्थित और अपने दौरों की रिपोर्ट देंगे। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले कई दिनों से भोपाल में थीं। वह कई कार्यक्रम रद कर लखनऊ लौट आई हैं। ऐसे में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व आईएएस और एमएलसी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी की जा सकती है। सूत्रों की मानें एमएलसी एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी को लेकर भी कई कयास लग रहे हैं। पहले भाई की गरीब कोटे में नियुक्ति और उसके बाद जमीन खरीदने को लेकर वह सुर्खियों में हैं। ऐसे में जीरो टालरेंस को पूरा करने के लिए उनकी भी मंत्रिमंडल से छुट्टी होने की चर्चा हो रही है। योगी सरकार में तीन मंत्रियों के पद खाली हैं। पहले होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया था। उसके बाद कैबिनेट मंत्री और कानपुर के घाटमपुर से विधायक कमल रानी वरुण की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले मंत्री विजय कश्यप की भी कोरोना से जान चली गई थी। इधर कई दिनों से योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही थी कि रविवार को संघ के साथ बैठक हुई। इसके बाद संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले लखनऊ पहुंचे गए। होसबोले जियामऊ विश्व संवाद केंद्र में बैठक की।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular