कुशीनगर(हि.स.)। प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को कुशीनगर जनपद पहुंचे। यहां उन्होंने कानून व्यवस्था व विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि समय से विकास कार्य सम्पन्न किया जाना चाहिए। कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिये। गुणवत्ता के साथ कोई समझौता ना हो, बिना किसी कारण के कोई कार्य लंबित ना हो, कार्य लम्बित रहने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। पुलिस आईजीआरएस में जनपद की स्थिति काफी अच्छी होने पर मंत्री ने संतोष व्यक्त कर इसे जनपद के लिए उपलब्धि बताया। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने जनहित की सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की बात अधिकारियों से कही।
मंत्री ने इन योजनाओं की समीक्षा की
वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जन विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इनमें मसलन स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 10 करोड़ से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं, राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण, बाढ़ निर्माण कार्य, मनरेगा, अमृत सरोवर, कन्या सुमंगला, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना, पी एम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश योजना आदि कार्यों की जनपद में स्थिति की जानकारी ली। योजनाओं से समयबद्ध व पात्रों को उपलब्ध कराएं।
गोपाल
