Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखा खून का खत

 भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखा खून का खत

कानपुर(हि.स.)। घाटमपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के बैनर तले किसान कई दिनों से धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि तहसील में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और दलालों का राज है। धरने में कोई अधिकारी न पहुंचने पर बुधवार को किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून का खत लिखा। खत में कहा गया कि मुख्यमंत्री आप से ही अंतिम आश है।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी ने बताया कि घाटमपुर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानों के काम नहीं हो पा रहे हैं। इसी को लेकर तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी किसानों से बात करने नहीं पहुंचा है। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने तहसील में दलालों को रखा है। जिसके चलते तहसील में भ्रष्टाचार हो रहा है।

आरोप है कि अधिकारी आईजीआरएस में भी गलत रिपोर्ट लगा रहे है। शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों के न पहुंचने पर बुधवार को किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून का खत लिखा। खत में लिखा गया कि मुख्यमंत्री जी अब आप ही अंतिम आश हो। किसानों ने खत लिखकर कानपुर में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया।

किसानों ने कहा कि तहसील में तैनात हर लेखपाल के पास अपना एक दलाल है। जिसके चलते तहसील के कर्मचारी किसानों की बात नही सुनते है। किसानों को अधिकारियों से अपनी समस्या बताने के लिए दलालों को पहले अपनी बात बतानी होती है। जिसके बाद दलाल किसानों की बात अधिकारियों को बताते हैं। लेखपाल किसानों की बात नहीं सुनते। उनका कहना है कि धरने पर कोई भी अधिकारी किसानों को समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे चलते तहसील में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, तहसील अध्यक्ष रोहित सिंह सेंगर, शैलेंद्र सिंह, राजा सिंह, जगदीश समेत एक सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular