Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ शिवसेना ने भरी हुंकार

भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ शिवसेना ने भरी हुंकार

बुलंदशहर (हि.स.)। शिवसेना की जिला इकाई ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है।

दिए गए ज्ञापन में शिवसेना के जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा ने बताया कि आरटीओ ऑफिस में आरटीओ और दलालों की मिलीभगत से जनता का शोषण हो रहा है, जिससे दलालों के हौसले बुलंद हैं। आरटीओ दफ्तर के दलाल जनता से अच्छी खासी रकम लेकर अधिकारियों के साथ मिलकर पैसों का बंटवारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में आरटीओ व अधिकारियों को तुरंत हटा कर जनहित में कार्यों को सुधारने व जनता को इन परेशानियों से दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

आगे कहा कि जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे बहन-बेटियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इसी के साथ जिला अध्यक्ष का कहना है कि जनपद में लगातार किसानों के साथ भी शोषण हो रहा है। किसानों को डाई और यूरिया न मिलना आम बात हो गई है। उन्होंने किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की।

सचिन/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular