मनोरंजन डेस्क
नई दिल्ली। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं अब भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी फैंस के साथ खुद ही शेयर की है। इसके साथ ही आम्रपाली ने अपने फैंस से एक खास अपील भी की है। जिसके बाद उनके पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा-’मैं आप सभी को जानकारी देना चाहती हूं कि मैं आज सुबह ही कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। मैं और मेरे परिवार ने सभी एहतियाती उपाय और मेडिकल केयर ले लिए हैं। कृप्या चिंता ना करें हम पूरी तरह ठीक हैं’। उन्होंने फैंस से अपील की है कि ’मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआएं करें’।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
