Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भेड़िये ने डेढ़ साल की मासूम को बनाया निवाला

 भेड़िये ने डेढ़ साल की मासूम को बनाया निवाला

सुलतानपुर(हि.स.)। बल्दीराय के चकमूसी गांव के बाहर बाग में घुमंतू परिवार त्रिपाल लगाकर रह रहा था। जहां देर रात डेढ़ साल की एक मासूम को भेड़िया उठा ले गया। गुरुवार को मासूम बच्ची का मृत अवस्था में शरीर मिला है। मासूम के शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे।

अम्बेडकर नगर के महरूआ थाना अंतर्गत लौटन सेमरी गांव निवासी संदीप कुमार बुधवार शाम बल्दीराय के चकमूसी गांव पहुंचा। जहां बाग में पन्नी का त्रिपाल डाला और जमीन पर पुआल डालकर परिवार ने डेरा डाल लिया। रात में भोजन के बाद सभी सो गए। बताया जा रहा है कि देर रात में जब संदीप की नींद टूटी तो उसकी 18 माह की बच्ची प्रीति गायब थी। इसके बाद संदीप ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बेटी के न मिलने पर उसने इलाके में गुहार लगाई। इस पर गांव के लोग जमा हुए और बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान बाग से थोड़ी दूर पर भेड़िया को बच्ची खाते देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों का शोर सुनकर भेड़िया भाग गया। इसके बाद परिवार वाले पाच पहुंचे तो देख की बच्ची की मौत हो चुकी है। गुरुवार की सुबह ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मां सदमे में है।

टॉर्च की रोशनी में देखा गया भेड़िया

संदीप ने बताया कि हम लोग गांव के आसपास इसी तरह से अस्थाई रूप से रहते हैं। गांवों में घूम-घूम कर महिलाएं भीख मांग कर और पुरूष कान की सफाई और जंगलों से जड़ी बूटी लाकर उसे बेचते हैं और जीवन यापन करते हैं। उधर, गांव निवासी नौशाद अहमद ने बताया कि रात में जब हमने टॉर्च मारा तो उसकी रोशनी में देखा की एक भेड़िया भाग रहा था।

इस बाबत वन दरोगा कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। लेकिन जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक मृतक के परिजन अन्तिम संस्कार कर चुके थे। इलाके में भेड़िये की खोजबीन को टीम लगा दी गई है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular