Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजन'भेड़िया' की प्रमोशन के लिए गुजरात पहुंचे वरुण धवन और कृति सेनन

‘भेड़िया’ की प्रमोशन के लिए गुजरात पहुंचे वरुण धवन और कृति सेनन

वरुण धवन और कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। 25 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में जोरों -शोरों से लगे हुए हैं। इसी क्रम में फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म के प्रमोशन के लिए मंगलवार को गुजरात पहुंचे, जहाँ भारी संख्या में उनके चाहनेवालों ने दिल खोलकर उनका स्वागत भी किया। इस दौरान का एक वीडियो वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा भी किया है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘भेड़िया’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। वरुण इस फिल्म में एक इच्छाधारी भेड़िया की भूमिका में हैं। जंगल में एक भेड़िया के काटे जाने के बाद वरुण इंफेक्टेड हो जाते हैं और बाद में वह खुद भेड़िया बनकर दहशत फैलाते हैं। कृति फिल्म में डॉक्टर कनिका की भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं, जबकि दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular